फैक्ट चेक: भारतीय क्रिकेटर शिखर धवन की पुरानी फोटो भ्रामक दावे के साथ वायरल, गूगल सर्च में सच्चाई आई सामने

  • साल 2021 का पोस्ट वायरल
  • अर्जुन अवॉर्ड लेते नजर का रहे क्रिकेटर
  • रिवर्स सर्च में हुआ खुलासा

Bhaskar Hindi
Update: 2024-09-06 10:37 GMT

डिजिटल डेस्क, भोपाल। सोशल मीडिया पर एक पोस्ट तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें भारतीय क्रिकेटर शिखर धवन को देखा जा सकता है। इस पोस्ट में शिखर धवन अर्जुन अवॉर्ड लेते हुए नजर आ रहे हैं। लोग सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर दावा कर रहे हैं कि शिखर धवन को हाल ही में अर्जुन अवॉर्ड मिला है। इतना ही नहीं बल्कि, कमेंट्स सेक्शन में लोग उन्हें बधाई भी दे रहे हैं। आपको बता दें कि, इस पोस्ट को रिवर्स सर्च करने पर ये पता चला कि वायरल दावा झूठा है। 

क्या हो रहा है वायरल?

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर इस पोस्ट को कई लोग वायरल कर रहे हैं। भारतीय फौजी– वन्दे मातरम नामक फेसबुक यूजर ने 3 सितंबर 2024 को पोस्ट शेयर कर लिखा- शिखर धवन को मिला अर्जुन अवार्ड मगर फिर भी कोई बधाई नहीं देता। शिखर धवन को अर्जुन अवार्ड मिलना एक बड़ी उपलब्धि है! उन्हें हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं!शिखर धवन एक प्रतिभाशाली क्रिकेटर हैं और उनकी मेहनत और समर्पण ने उन्हें इस मुकाम तक पहुंचाया है। अर्जुन अवार्ड एक उच्च सम्मान है जो उनकी उपलब्धियों को मान्यता देता है।उनकी उपलब्धि को नजरअंदाज करना या बधाई न देना उचित नहीं है। हमें उनकी सफलता का जश्न मनाना चाहिए और उन्हें उनकी मेहनत के लिए बधाई देनी चाहिए। 

यह भी पढ़े -एक ही टॉयलेट में फंसे तेंदुए और कुत्ते कि तस्वीर वायरल, रिवर्स सर्च में पता लगी सच्चाई

क्या है पोस्ट के पीछे की सच्चाई?

हमने वायरल पोस्ट की सच्चाई पता लगाने के लिए रिवर्स सर्च किया तो यूट्यूब पर प्रेसिडेंट ऑफ़ इंडिया का आधिकारिक चैनल मिला। इस चैनल पर एक वीडियो मिला जिसे 13 नवंबर 2021 को अपलोड किया गया था। इस वीडियो में साफ-साफ देखा जा सकता है कि पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद शिखर धवन को अर्जुन अवॉर्ड दे रहे हैं। इससे ये बात तो यहीं साफ हो जाती है कि शिखर धवन को हाल में अवॉर्ड नहीं बल्कि सालों पहले मिला था।   

Full View  

शिखर धवन ने अपने एक्स अकाउंट पर अर्जुन अवॉर्ड के साथ 14 नवंबर 2021 को फोटो शेयर की थी। उन्होंने लिखा- आप सभी के प्यार और साथ के बिना ये पॉसिबल नहीं हो पाता। ये एक बहुत ही अविश्वसनीय फीलिंग होती है, जब आपके हार्ड वर्क को एकनॉलेज किया जाता है। मैं सब लोगों के लिए अपना बहुत बहुत आभार व्यक्त करना चाहता हूं।

यह भी पढ़े -बुलडोजर से ATM मशीन चुराने का वायरल वीडियो UP का नहीं, रिवर्स सर्च में पता चली बड़ी सच्चाई

Tags:    

Similar News